जब भी हम ड्राइंग पेपर खरीदने जाते है, तो बहुत से सवाल हमारे मन में उठते है , जैसे वाटरकलर के लिए कौन सा पेपर बेस्ट है ?
ऐक्रेलिक, आयल पेंट, ग्रेफाइट या पेस्टल के लिए किस तरह के पेपर सही रहेंगें ? ऐसे ही बहुत से सवालों का जवाब आपको मिलेगा।
काफी रिसर्च के बाद हम एक नतीजे पर पहुँचे हैं, जिससे आपको ड्राइंग पेपर चुनने में बहुत मदद मिल जायेगी, और हमेशा ड्राइंग से बेस्ट रिजल्ट प्राप्त करेगें, चाहे किसी भी मीडियम से आप ड्राइंग कर रहे हो।

ड्राइंग पेपर चुनने का बेसिक पैरामीटर
ड्राइंग पेपर चुनने के लिए हमें तीन पैरामीटर मापना पड़ेगा।
1 – Weight (पेपर की मोटाई )
2 – Media (ड्राइंग बनाने का माध्यम)
3 – Paper Surface (पेपर की सतह)
ड्राइंग पेपर का वेट
ड्राइंग के लिए पेपर की मोटाई बहुत मायने रखती है। किसी भी पेपर की मोटाई हम GSM ( Grams per Square Meter) में मापते है।
जितनी अधिक GSM की वैल्यू होगी। वह पेपर उतना ही अधिक मोटा होगा।
अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर हम, आपको बता सकते है , कि 180gsm से 400gsm का पेपर ड्राइंग के अच्छा होता है।
अगर आप वाटरकलर या ऐक्रेलिक कलर से ड्राइंग बना रहें हो , तो पेपर की मोटाई कम से कम 210gsm होनी चाहिए।
पेपर का आकार मापने के लिए जिस टर्म का हम यूज़ करते है। A सीरीज में होता है
एक औसत ड्राइंग बनाने के लिए हम A4 या A3 साइज के पेपर ले सकते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि A3 पेपर A4 की तुलना में काफी बड़ा होता है , एवं A5, A4 की तुलना में काफी छोटा होता है।
ड्राइंग बनाने का माध्यम
ड्राइंग बनाने के लिए हम मुख्य रुप से हम दो मीडिया का इस्तेमाल करते है।
1 – ड्राई मीडिया
2 – वेट मीडिया
ड्राई मीडिया
ड्राई मिडिया वह होता है , जहॉं पर वाटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है , जैसे कलर पेंसिल , चारकोल , पेस्टल इत्यादि।
वेट मिडिया
जहाँ पर हम ड्राइंग बनाने के लिए वाटर का इस्तेमाल करते है , उसे वेट मीडिया कहा जाता है। जैसे वाटर कलर , ऐक्रेलिक इत्यादि।
तीसरे तरीके की शब्दावाली आती है। जिसे हम मिक्स मीडिया कहते है। जहाँ पर हम दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।
ड्राइंग पेपर की सतह
अगर हम सरफेस की बात करें तो पेपर कई तरीके सरफेस में आते है।
- वेलम
- स्मूथ
- अल्ट्रा स्मूथ
- टेक्सचर
- लाईड
Vellum पेपर सरफेस
थोड़ी सतह थोड़ी रफ होती है , जिस पर सेडिंग करने पर बहुत अच्छा artistic लुक आता है।
प्रोफेशनल आर्टिस्ट के लिए वेलम सरफेस होता है , आर्ट बनाना पसंद करते है
Medium पेपर सरफेस
इसकी सतह न ज्यादा रफ होती है , न ही ज्यादा स्मूथ , इसलिए स्केचिंग के लिए बहुतायत इस पेपर का यूज़ किया जाता है। इस सतह पर ग्रेफाइट और कलर पेंसिल का अच्छा इस्तेमाल होता है।
Smooth पेपर सरफेस
इसकी सतह चिकनी होती है , इस पेपर रिअलिस्टिक ड्राइंग करना होता है। कलर्ड पेंसिल का अच्छा इस्तेमाल होता है।
Ultra Smooth पेपर सरफेस
ब्रिस्टल के पपएर अल्ट्रा स्मूथ में आते है। कलर्ड पेंसिल , पेन मार्कर के लिए यह पेपर बहुत अच्
Textured पेपर सरफेस
इसकी सतह हल्की – 2 उभरी होती है। इस पर आयल पेस्टल , सॉफ्ट पेस्टल के लिए बेस्ट होता है।
Laid पेपर सरफेस
लाईड सरफेस चारकोल के लिए होता है।
Linen पेपर सरफेस
इसकी सतह तोड़ी रफ़ होती है और क्रॉस हैचिंग जैसे उभरे होते हैं। यह पेपर ऐक्रेलिक के लिए बेस्ट होता है।
वाटरकलर के लिए पेपर सरफेस
वाटर कलर के लिए दो तरह के सरफेस आते है।
1 – हॉट प्रेस
2 – कोल्ड प्रेस
हॉट प्रेस और कोल्ड प्रेस पेपर में अंतर –
1 – हॉट प्रेस पेपर पानी को जल्दी अब्सॉर्ब नहीं करता इसलिए ड्राइंग में सुधार करने का पर्याप्त समय मिल जाता है , कोल्ड प्रेस पेपर स्पंज की तरह कार्य करता है , जो पानी को तुरंत सोंक लेता है।
2 – हॉट प्रेस पेपर पर कलर ज्यादा नहीं फैलता इसलिए ड्राइंग को अपने मनचाहे अनुसार ढाल सकते है।
3 – कोल्ड प्रेस पेपर पर ग्रीन होते है और सतह थोड़ा रफ़ होता है , जबकि इसकी तुलना में हॉट प्रेस ज्यादा स्मूथ होता है।
4 – हॉट प्रेस में ज्यादा डिटेल दिखा सकते है , यह आर्टिस्ट के लिए बेस्ट होता है। बिगनर्स के लिए वाटरकलर में कोल्ड प्रेस बहुत अच्छा है , और हॉट प्रेस की तुलना में ये सस्ता भी होता है।