हॉकी का चित्र कैसे बनाते हैं ! इसको बताने से पहले मैं आपको थोड़ी जानकारी दे रहा हूँ। हॉकी का चित्र बनाना बहुत आसान है, लेकिन उसमें शेडिंग करना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है।
अगर आप ड्राइंग के टीचर हैं, छात्र हैं या फिर कोई भी व्यक्ति जो ड्राइंग सीखना चाहता है। मैं यह बात सबको बताना चाहता हूँ कि, आपका मकसद केवल यहीं पर समाप्त नहीं होना चाहिए कि, मैं वस्तु से मिलता जुलता चित्र बना लूँ।
बल्कि इससे आगे बढ़के आपका ध्यान होना चाहिए कि, मैं इस चित्र में सुंदरता कैसे लाऊँ ?
इस बात मैं भी ध्यान रखता हूँ। इसलिए हॉकी के चित्र के साथ थोड़ा सा बैकग्राऊंड भी दिखा रहा हूँ।
आप चाहें तो अपने हिसाब से बैकग्राऊंड को बदल सकते हैं।
ड्राइंग टूल्स (हॉकी का चित्र)-
अगर आपके पास अलग-अलग ग्रेड की पेंसिल हैं तो आप 2B, 4B और 8B पेंसिल का इस्तेमाल करें। अन्यथा आप किसी भी एक पेंसिल का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा आपके पास एक ड्राइंग पेपर, रबड़ और स्केल होनी चाहिए। हॉकी का चित्र कैसे बनाते है, इसे मैं आपको 5 चरणों में बताने जा रहा हूँ। प्रत्येक चरण के साथ एक चित्र मौजूद है। जिसके माध्यम से आपको समझने में आसानी होगी।
स्टेप 1 –

पहला चरण आपके लिए सबसे आसान है। आपको दो समान्तर तिरछी रेखायें खींचनी हैं। आपको ध्यान देना है कि, रेखाओं के बीच की दूरी अधिक नहीं होनी चाहिए।
स्टेप 2 –

आपको दूसरे चरण में हॉकी का आकार देना है। इसे आप चित्र की मदद से बहुत आसानी से बना पायेगें।
स्टेप 3 –
हॉकी का चित्र बनाने के लिए तीसरा चरण अत्यंत मह्त्वपूर्ण है। इसमें आपको पेंसिल की मदद से शेडिंग करना है।

हॉकी के नीचे वाला हिस्सा जहॉं से मुड़ी है। उस हिस्से को पेंसिल से डार्क करना है और पूरी हॉकी में आपको नीचे वाले हिस्से को डार्क करना है।
यहाँ पर आपको एक अत्यन्त जरूरी बात बताना चाहता हूँ। जिसे आपको हमेशा ध्यान रखना है।
आप कोई भी ड्राइंग बना रहें हैं आपको पूरे चित्र में कभी भी शेडिंग नहीं करना चाहिए। किसी भी चित्र में जब भी शेडिंग करें तो किनारे की ओर और नीचे की ओर शेडिंग देना चाहिए।
अब हॉकी का चित्र बनाने की तरफ ध्यान देते हैं। हॉकी में मुड़े हुए हिस्से को पूरी तरह डार्क करना है।
चित्र 3 में जैसा दिखाया गया है उसी के अनुसार आपको यहाँ तक ड्राइंग पूरी करनी है।
स्टेप 4 – (हॉकी का चित्र बैकग्राउंड के साथ) –

अब आप चित्र की सुंदरता को बढ़ाने के कुछ उपाय सीखेगें। चित्र को और अधिक जीवन्त बनाने के लिए एक टेनिस बॉल का भी चित्र साथ में बना लेगें और साथ ही हॉकी और गेंद की परछाई भी दिखा देगें।
किसी भी चित्र में अगर आप वस्तुओं की परछाई दिखा रहें हैं तो सभी की दिशा एक ही रखनी चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं किसी वस्तु की परछाई दायें दिखा दें तो किसी की परछाई बायें दिखा दें।
अधिक सीखें : चित्रकारी करना सीखें केवल 21 दिनों में
चित्र 4 के हिसाब से चलें तो परछाई दर्शाने के बाद आपको थोड़ा सा बैकग्राऊंड बना लेना है। मैनें चित्र में दो पत्थर को दर्शाया है। आप चाहें तो बैकग्राऊंड में और कुछ दिखा सकते हैं जैसे दीवार, बक्सा आदि।
स्टेप 5 –

यह आपका अन्तिम चरण है जिसमें आपकी ड्राइंग कम्पलीट हो जायेगी।
जैसा कि, बैकग्राऊंड में पत्थर को दर्शाया है इसलिए जैसा आपको पहले बताया था चित्र (पत्थर) के किनारे और नीचे शेडिंग कर देंगें।