‘सिंपल ड्राइंग फॉर किड्स’ यह टॉपिक केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि हर एक वर्ग के लिए है। जो किसी न किसी रूप से बच्चों से जुड़ा है और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है।
एक रिसर्च के अनुसार जिन बच्चों को ड्राइंग और चित्रों के माध्यम से चीजें सिखाई जाती हैं। अन्य बच्चों के मुकाबले वे बच्चे आधे समय में ही चीजों को सीख लेते हैं।
इस बात को लोगों ने समझा और अपनाया है। छोटे बच्चों को सिखाने के लिए यह एक ट्रेंड बन चुका है। अगर आप विश्व में मशहूर मेमोरी चैंपियन की बातें सुनें तो वे कहते हैं कि वे नम्बर या वर्णमाला को चित्रों के माध्यम से याद रखते हैं। अगर बड़ी चीज याद करनी पड़े तो वे इन चित्रों को कहानी में बदल देते है।
इस प्रकार से वे किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रख पाते हैं।
इस तरीके से आप समझ सकते हैं कि, ड्राइंग बच्चों के लिए कितना आवश्यक है। इसलिए मैनें इन लेख के शीर्षक का नाम रखा हैं “सिंपल ड्राइंग फॉर किड्स “।
यहाँ पर मैं आपको 3 आसान ड्राइंग सिखाने जा रहा हूँ। अगर आप बच्चे या बिगनर्स हैं तो अपने मोबाइल में स्क्रीन शाट लेकर रख सकते हैं। इससे आपको अभ्यास करने में मदद मिलेगी।
अगर आप अभिभावक या अध्यापक हैं तो दिये गये निर्देशों को ठीक से समझ लें। जिससे कि, बच्चों को समझाने में आपको मदद मिल सके।
आज मैं आपको 3 सिंपल ड्राइंग सिखा रहा हूँ।
- कछुए की आसान ड्राइंग
- छाता बनाने का तरीका
- मछली की ड्राइंग
सिंपल ड्राइंग फॉर किड्स –
चित्र बनाने के लिए आप एक ड्राइंग पेपर, पेंसिल और रबड़ का प्रयोग करेगें।
कछुए की सिंपल ड्राइंग

आप चित्र की मदद से कछुए की ड्राइंग सीख सकते हैं। बहुत आसान तरीका है जो आपको बता रहा हूँ। सबसे पहले आपको एक गोला बनाना है। इस गोले में सबसे पहले अण्डाकार कर्व बनाना है जो कि कछुए का सिर बन जायेगा।
इसी प्रकार अण्डाकार कर्व की मदद से चारों पैरों की ड्राइंग बना लेगें। कछुए की पीठ चित्रित करने के लिए गोले के अंदर षट्कोण बना लेगे। षटकोण के प्रत्येक किनारे से लाइन को गोले से मिला देगें।
इस प्रकार से कछुए की पीठ का चित्र बन कर तैयार हो जायेगा। इतना चित्रित करने के उपरांत आपको कछुए की पूँछ और आँखें बनानी हैं। आँख दर्शाने के लिए दो छोटे बिंदु को बनाना है।
चित्र की मदद से ड्राइंग को पूरा करना काफी आसान रहेगा।
छाता बनाना सीखें –

पिछले चित्र में आपको एक वृत्त बनाना पड़ा था लेकिन इस चित्र में आपको अर्द्धवृत्त बनाना है। वृत्त और अर्धवृत्त किस प्रकार से बनाना है, इसका तरीका मैं आपसे नहीं बताने जा रहा हूँ।
अब आप अर्द्धवृत्त के व्यास को सीधा न जोड़ते हुए, चित्र में दिखाये गये डिजाइन के अनुसार ही चित्रित करना है।
छाते का हैंडिल चित्रित करते हुए, दो नजदीकी समान्तर रेखायें बनानी हैं और नीचे से चित्र के मुताबिक मोड़ देना है।
अपने छाते में जो डिजाइन बनाई थी। अब उसके समान्तर इसी प्रकार से एक और डिजाइन बना देनी हैं। अब इसके बीच छोटे – छोटे बिन्दु बना देना है इससे चित्र की सुंदरता बढ़ जायेगी।
अब छाते की ड्राइंग बनकर तैयार हो गयी है।
मछली की ड्राइंग (सिंपल ड्राइंग फॉर किड्स)-
मछली की ड्राइंग बच्चों को बहुत पसंद आती है। मछली को चित्रित करना ज्यादा कठिन भी नहीं होगा।
चित्र के अनुसार सबसे पहले आपको दो कर्व बनाने हैं जो एक दूसरे की तरफ झुके हुए हों। दोनों कर्व की मोटाई इतनी होनी चाहिए कि, मछली का आकार प्रतीत हो।

अब आपको मछली का मुँह चित्रित करना है। इसको चित्रित करने के लिए आपको त्रिभुज की दो लाइनें बनानी हैं और तीसरी लाइन को अदृश्य रखना है।
इस प्रकार से मछली का मुँह खुला हुआ बनेगा और मछली बहुत cute दिखेगी। मछली की पूँछ चित्रित करने के लिए आपको अर्धवृत्त बनाना है, जो मछली के शरीर के नबे डिग्री पर हो। अर्धवृत्त का जो हिस्सा मछली के शरीर से छू रहा है उसे रबड़ से मिटा देना है।
चित्र के मुताबिक दो छोटे कर्व को इस प्रकार से बनाना है कि, यह मछली की पूँछ जैसा प्रतीत हो जाए।
अधिक सीखें : गुलाब के फूल की ड्राइंग बनाना सीखें
मछली की आँख हमेशा गोल ही होती है। इसे चित्रित करने के लिए आपको छोटा सा वृत्त बनाना है और इनके बीच में एक बिंदु बनाना है। मछली की आँख का चित्र बनकर तैयार हो जायेगा।
चित्र में आप जैसा देख पा रहे हैं मछली का फिन चित्रित करेगें।
फिन के अंदर डिजाइन बनाने के लिए आपको समांतर रेखाओं का इस्तेमाल करना चाहिए।
दोनों फिन के अगले भाग को जोड़ते हुए एक अर्धवृत्त मछली के शरीर पर बनाना है इससे मछली का चित्र सुन्दर दिखेगा।
चित्र की सुंदरता और बढ़ाने के लिए मछली के मुँह के पास पानी के बुलबुले दर्शा सकते हैं।
आज आपने तीन ड्राइंग सीखी हैं जो बच्चों और बिगिनर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ड्राइंग सीखने के लिए आपको हमेशा आसान ड्राइंग से शुरुआत करनी चाहिए।