मानव आकृति ड्राइंग का अभ्यास करने का अपना एक विशेष तरीका होता है। आपको इसका अभ्यास क्यों करना चाहिए, पहले इस बारे में समझते हैं। अगर आप रियल लाइफ ड्राइंग बनाना चाहते हैं या किसी का स्केच या फिर ऐसी कोई ड्राइंग जिसमें इंसानो को दिखाना पड़े, तो आपके लिए मानव आकृति ड्राइंग का अभ्यास बहुत जरूरी है।
सबसे पहले हम मानव आकृति के बारे में समझते हैं। सभी मानव एक समान होते हैं जैसे दो पैर, दो हाथ, एक सिर इत्यादि।
लेकिन एक आकृति में से आपको भिन्न-भिन्न मुद्रायें मिलेगी क्योंकि सजीव मनुष्य हर वक्त अपनी मुद्रा बदलता रहता है। कभी वह बैठा है, या दौड़ता है, या हाथ उठा कर नृत्य कर रहा है आदि।
मानव की सभी आकृतियों को सही प्रकार से दर्शा पाना एक बड़े कलाकार की निशानी है।
मानव आकृति ड्राइंग बनाने के लिए हमें मानव के भिन्न अंगो के सही अनुपात की जानकारी होनी चाहिए।
शायद आपने एक कहावत सुनी होगी कि, हर इंसान साढ़े तीन हाथ का होता है और ये बात बिल्कुल सच है। अगर आप ये बात नहीं मानते हैं तो आप खुद को नाप कर देख सकते हैं।

इसके लिए आपको, अपने हाथ की कोहनी से नीचे वाला हिस्सा इस्तेमाल करना है। आप पायेगें कि, जितनी लम्बाई कोहनी से ऊंगली तक है। उसका 3.5 गुना आपके शरीर की लम्बाई होगी।
यह बात हमेशा लागू होगी और इस बात का सहारा लेकर हम मानव आकृति ड्राइंग को सही प्रकार से चित्रित कर पायेगें। अब कुछ अद्भुत तथ्य आपको बताने जा रहे हैं। जिससे आपकी ड्राइंग में सुधार हो सकता है।
अधिक सीखें : ड्राइंग और शेडिंग के लिए सबसे बेस्ट पेन्सिल कौन सी है ?
*इस बात पर आपको ध्यान देना है कि, जब भी मैं हाथ की लम्बाई की बात करूँ तो आपको हाथ की कोहनी से नीचे वाला हिस्सा मानना है और यहाँ पर हाथ की लम्बाई में बाजू का हिस्सा नकार देना है।
इससे आपको मेरी बात समझने में बहुत आसानी होगी।
1 – किसी व्यक्ति के गर्दन से कमर तक की लम्बाई एक हाथ के बराबर होती है।
2 – मानव के पैर की लम्बाई दो हाथों के बराबर होती है।
3 – मानव आकृति में गर्दन के ऊपर की लम्बाई आधे हाथ के बराबर होती है।
इस तीन तथ्य को आधार मानते हुए आप किसी भी प्रकार की मानव आकृति ड्राइंग बना सकते हैं।
मानव आकृति ड्राइंग का तरीका
मानव आकृति को तीन हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है।
1 – सिर
2 – धड़
3 – पैर
इन तीनों के अनुपात को ध्यान में रखते हुए आप ड्राइंग की शुरुआत कर सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको पहले ही दी जा चुकी है।
और अधिक आसान बनाते हुए, अगर आप हाथ को एक यूनिट मानते है तो सिर, धड़ और पैर का अनुपात “0.5 : 1:2” रहेगा।

किसी भी मुद्रा में आप मानव आकृति को चित्रित कर रहे हों, यह अनुपात हमेशा बरकरार रहना चाहिए।
मानव आकृति ड्राइंग अभ्यास
मानव आकृति ड्राइंग का अभ्यास आपको अलग तरीके से करना होता है।
इसके अभ्यास के लिए आपके पास एक स्टॉप वॉच होनी चाहिए। इसकी मदद से आप समय को माप पायेगें। इस अभ्यास को आपको तीन चरणों में पूरा करना है।
पहले चरण में आपको 20 सिकेन्ड के भीतर एक मानव आकृति बनानी है। मानव आकृति को आपको केवल रेखाओं से दर्शाना है।
दूसरे चरण में आपको 10 सिकेन्ड का समय चुनना है। 10 सिकेन्ड के भीतर आपको एक मानव आकृति ड्राइंग, चित्रित करनी होगी। पहले की तरह इसमें भी लाइनों को ही दर्शाना है।
फर्क केवल इतना है कि, इस बार आपको थोड़ी अधिक तेजी दिखानी होगी।
तीसरे चरण के लिए आपको 6 सिकेन्ड का समय चुनना है। इसमें आपको ड्राइंग करने के लिए सबसे अधिक तेजी लानी होगी।
इस तरीके से आपको प्रतिदिन इसका अभ्यास करना है। और मुझे उम्मीद है की इस पोस्ट के माध्यम से कुछ नया सीखा होगा।