औरत का चेहरा कैसे बनाते है, आज हम सीखने जा रहे हैं। चेहरे की शुरुआत दो तरीको से की जा सकती है।
पहला तरीका ये है, कि आप सबसे पहले आँख बना ले , और फिर उसी को आधार मानकर सही अनुपात में पूरा चेहरा बनाये।
दूसरा तरीका ये है , कि आप सबसे पहले चेहरे की बाहरी आउट लाइन बना ले , और बाकी सब चीजों को बाद में ड्रा करें।
मित्रों आज मैं आपको पहले तरीके से चेहरा बनाना सीखा रहा हूँ , इस तरीके मैं आप सबसे पहले आँख बना लेगें।

आँख कैसे बनाते है , इस विषय पर जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आँख का चित्र कैसे बनायें
चेहरा बनाते समय आँख बनाने से करें शुरुआत

जब हम आँख की शुरुआत करते है , तो आपको दोनों आँखों के बीच में कितनी दूरी होनी चाहिए। इस बात का निर्धारण आप इस तरीके से कर सकते है, कि दोनों आँखों के बीच इतनी दूरी छोड़ी जानी चाहिए, कि जितने में उसी के बराबर एक आँख और बन जाये। इसे एक ideal अनुपात माना जाता है।
आँख बनाने के बाद आप भौहों को बना लेगें, और उसके बाद हम नाक बनाना शुरु करते है।

नाक का चित्र
जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, उसी के अनुसार नाक का चित्र बना लेगें। अगर हम नाक का सही अनुपात आँखों से तुलना करेगें तो नाक की लम्बाई लगभग उतनी रखेगें, जितनी दूरी में दोनों आँखें समा जाये।
मतलब नाक की लम्बाई लगभग एक आँख से दोगुनी होगी।
नाक में उभार दिखानेके लिए इसके किनारों पर सेड करेंगें , और ऊपरी हिस्से को चमकीला कर देंगें , दोनों आँखों के नीचे भी दो लेयर में सेड करना चाहिए।

अब हम ओंठ बनाना शुरु करते है , ओंठ बनाने के लिए नाक की लम्बाई के बराबर एक curve जो ऊपर की ओर किनारों से मुड़ा हुआ हो उसको बना लेंगें।
ओंठ का चित्र
जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। उसी के अनुरुप आप आउट लाइन को बना लेगें। यहॉं पर ध्यान देने वाली बात ये है , कि आपको बीच की लाइन को डार्क करना होगा। और बाहरी को लाइट कलर देना होगा।
अब आपको, चेहरा को बनाने के लिए आपको ऑंख , नाक और से दूरी का अनुपात सही – सही रखना पड़ेगा।

चेहरे का आकार कभी भी पूरी तरह से गोल नहीं होता है। यह हमेशा अण्डाकार ही होगा , कलाकार किसी का भी चेहरा देख कर बड़ी ही आसानी से पन्ने पर उतार देते है। इसके पीछे उनका बहुत सा अभ्यास छिपा होता है।
चेहरे का आकार देने के बाद आपको बाल को बनाना शुरु करना चाहिए।

बालों को बनाने के लिए आपको पेंसिल को हमेशा एक दिशा में चलाना चाहिए , बालों में कभी भी क्रास हैचिंग या random direction में न बनाये इससे बालों की सुंदरता ख़राब हो सकती है।
चेहरा बनाते समय ध्यान देने वाली बातें
- आदमी का चेहरा औरतों की तुलना में बड़ा होता है।
- अगर आप औरत का स्केच बना रहे तो उनकी आँखों की सुंदरता की तरफ विशेष ध्यान देना होता है।
- आदमियों की तुलना में उनकी पलकें ज्यादा बड़ी और भौहें ज्यादा पतली होती है।
- आदमी के स्केच की तुलना में औरतों की नाक छोटी और नुकीली होती है।
- औरतों की ओंठें आदमियों की तुलना में ज्यादा खूबसूरत बनाना पड़ता है।