ड्राइंग बनाने के लिए हमें कौन से ड्राइंग पेपर चाहिए, इसका ज्ञान बहुत आवश्यक है। अगर आप पेंसिल ड्राइंग करने जा रहे हैं, तो उसका अलग पेपर होता है।
इसके अलावा, अगर आप एक्रेलिक, आयल पेन्ट या पेस्टल का प्रयोग करने जा रहें हैं तो सबके लिए अलग-अलग ड्राइंग पेपर आते हैं। आपको कौन सा ड्राइंग पेपर खरीदना चाहिए। इसकी सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पर प्रदान की जा रही है।
ड्राइंग पेपर का बेसिक पैरामीटर
हम किसी भी माध्यम से ड्राइंग बनायें, हमें तीन चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।
- पेपर की मोटाई
- पेपर की सतह
- पेपर का आकार
ड्राइंग पेपर की मोटाई
जिस पर हम ड्राइंग करने जा रहे हैं। वह पेपर कितना मोटा या पतला होना चाहिए, यह बात आपको पता होनी चाहिए।
ड्राइंग पेपर की मोटाई को हम GSM के आधार पर मापते हैं। GSM का मतलब होता है Grams Per Square Meter .

एक औसत की बात करें तो 140gsm से 400gsm तक मोटाई वाला पेपर ड्राइंग के लिए सबसे अच्छा होता है। GSM की वैल्यू जितना अधिक होगा, ड्राइंग पेपर उतना अधिक मोटा होगा।
मैं अपनी बात करूँ तो मैं कभी भी 140gsm से पतले पेपर का इस्तेमाल नहीं करता हूँ। अगर आपको स्केचिंग करना है, तो प्रतिदिन ड्राइंग का अभ्यास करना है, तो आपको 140gsm या 180gsm का प्रयोग करना चाहिए।
अधिक सीखें : 365 Colouring Book review
अगर आप कोई प्रोफेशनल आर्ट वर्क करने जा रहे हैं तो आपको 210gsm या उसके ऊपर का पेपर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ड्राइंग पेपर की सतह
पेपर की सतह की बात करें तो बोलचाल की भाषा में हम कह सकते हैं कि, पेपर की सतह दो प्रकार की हो सकती है पहला चिकना और दूसरा खुरदरा पेपर सतह।
अगर आप एक रियलिस्टिक ड्राइंग बनाने जा रहें हैं, तो आपको चिकनी सतह वाले ड्राइंग पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप अपनी ड्राइंग को Artistic लुक देना चाहें या फिर स्केचिंग करना चाहें तो आप खुरदुरी सतह वाले पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दुकान पर आप इसे Cartiridge पेपर के नाम से खरीद सकते हैं और अधिक प्रोफेशनल तरीके से बात करें तो हम ड्राइंग पेपर की सतह को 5 तरीके से विभाजित कर सकते हैं।
- वेलम
- स्मूथ
- अल्ट्रा स्मूथ
- टेक्सचर
- लाईड
वेलम –
इसकी सतह थोड़ी सी रफ होती है जो कि, शेडिंग करने के दौरान Artistic लुक देता है।
स्मूथ –
इसकी सतह चिकनी होती है इसलिए इस प्रकार के पेपर का इस्तेमाल रियलिस्टिक ड्राइंग के लिए किया जाता है।
अल्ट्रा स्मूथ –
इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल कलाकारों द्व्रारा किया जाता है। कलर्ड पेंसिल के लिए यह काफी उपयुक्त माना जाता है।
टैक्सचर –
इसकी सतह हल्की-हल्की उभरी हुई होती है। यह artistic ड्राइंग के लिए अच्छा होता है।
लाईड –
यह पेपर भी हल्का सा खुरदुरा होता है और हल्की सी उभरी हुई सतह होती है।
ड्राइंग पेपर का आकार
पेपर का आकार हम A सीरीज में मापते हैं। आपने A4 साइज के बारे में सुना होगा और उसका साइज भी पता होगा।
आपकी जानकारी के लिए और बता दें कि एक औसत ड्राइंग हम A4 या A3 साइज के पेपर पर करते हैं और A3 पेपर A4 से बड़ा होता है। इसी प्रकार से A5, A4 की तुलना में छोटा होता है।
आपको मेरी बात आसानी से समझ में आ जाये इसलिए मैं कुछ सवालों के जवाब सीधे तौर पर दे रहा हूँ।
प्रश्न – स्केचिंग के लिए कौन सा पेपर खरीदना चाहिए ?
उत्तर – स्केचिंग के लिए आप कोई भी cartridge पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जसिकी मोटाई कम से कम 140gsm होनी ही चाहिए। पेपर के साइज की बात करें तो आप A3 या A4 का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
प्रश्न – चारकोल पेंसिल के लिए कौन सा ड्राइंग पेपर प्रयोग में लें ?
उत्तर – चारकोल पेंसिल के लिए सबसे अच्छा लाइड सरफेस का पेपर माना जाता है।
प्रश्न – वाटर कलर के कौन सा पेपर लें ?
उत्तर – वाटर कलर के लिए दो प्रकार के सरफेस आते हैं। 1 – हॉट प्रेस 2 – कोल्ड प्रेस
अगर आप बिगनर्स हैं तो आपको कोल्ड प्रेस पेपर लेना चाहिए और अगर आप एक अच्छे कलाकार हैं तो आपको हॉट प्रेस पेपर लेना चाहिए।
प्रश्न – हॉट प्रेस पेपर और कोल्ड प्रेस पेपर में क्या अंतर होता हैं ?
उत्तर – हॉट प्रेस पानी को जल्दी नहीं सोंकता है इसलिए रंग सूखने के पहले ड्राइंग को सुधारने का पूरा मौका मिलता है। जबकि कोल्ड प्रेस स्पंज की तरह होता है जो पानी को जल्दी सोंक लेता है। हॉट प्रेस की सतह कोल्ड प्रेस की तुलना में ज्यादा चिकनी होती है।
हॉट प्रेस और कोल्ड प्रेस पेपर में अंतर –
प्रश्न – पेस्टल कलर के लिए कौन सा पेपर इस्तेमाल करें ?
उत्तर – पेस्टल के लिए आपको टेक्चर पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए।
प्रश्न – कलर्ड पेंसिल के लिए कौन सा पेपर उपयुक्त है ?
उत्तर – कलर्ड पेंसिल के लिए आप अल्ट्रा स्मूथ या स्मूथ पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए।